भारतीय राजनीति शास्त्र पर आधारित प्रशन

 Indian Polity Questions and Answers | भारतीय राजनीति शास्त्र पर आधारित प्रशन #indianpolityquestions 


भारतीय राजनितिक शास्त्र के प्रश्न सभी परीक्षाओं में पूछे जाते है और यह एकमात्र ऐसा विषय है जो हमें हमारे संविधान के बारे में जानकारी देता है, इसलिए इस विषय में से प्रशन जरुर पूछा जाता है | 

अब जरूरत है की अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा जैसे - SSC CHSL | SSC MTS | SSC CGL | Railway Exam | UP Police | Delhi Police | UPSC | UPSSSC Lekhpal | UPSSSC VDO | UPSSSC RO/ARO Exams  आदि 

इन सभी Exam की तैयारी के लिए आपको नोट्स या Polity पर आधारित Questions and Answer की क्योकि अगर आप अपनी परीक्षा को एक अच्छी रैंक से पास करना चाहते है तो आपको जरूरत है Previous Year Questions Paper  और Mock Test 


indian-polity-questions



भारतीय राजनीति शास्त्र की तैयारी कैसे करें ?


भारतीय राजनीति शास्त्र का समग्र अध्ययन हम भारतीय संविधान के द्वारा कर सकते हैं अगर आप भारतीय राजनीतिक शास्त्र में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं तो उसके लिए जरूरी होगा कि आप उन सभी महत्वपूर्ण अनुच्छेदों का अध्ययन करें जो भारतीय संविधान में उल्लेखित हैं | 

और अगर आप भारतीय राजनीति शास्त्र विषय में अपनी पकड़ तथा लंबे समय तक याद करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जीके ट्रिक की भी मदद लेनी होगी क्योंकि जीके ट्रिक एक ऐसा माध्यम है जिससे सामान्य अध्ययन के किसी भी प्रश्न को अधिक समय तक याद किया जा सकता है |

भारतीय राजनीति शास्त्र में कौन सी टॉपिक महत्वपूर्ण होते हैं 


भारतीय राजनीतिक शास्त्र में संविधान में उल्लेखित सभी अनुच्छेद महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन अगर महत्वपूर्ण टॉपिक की बात आती है तो उसमें राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री संसद और भारतीय संविधान में उल्लेखित प्रस्तावना बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है क्योंकि इन टॉपिको में से किसी न किसी परीक्षा में एक न एक प्रश्न अवश्य पूछा जाता है |

 भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण प्रश्नों को कहां से डाउनलोड करें | 


 भारतीय संविधान के उन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को जो पूर्व में पूछे गए हैं या आने वाले परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावनाएं हैं उन सभी प्रश्नों को आप हमारी वेबसाइट examdhan.com पर जाकर फ्री में प्रश्नों का अध्ययन कर सकते हैं तथा उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं जिससे आप अपनी तैयारी में मजबूती के साथ पकड़ बना सके | 

भारतीय राजनीति शास्त्र में कौन-कौन से टॉपिक शामिल किए जाते हैं जो परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ?


भारतीय संविधान विषय में निम्न टॉपिक को शामिल किया जाता है जो सभी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, ये वो टॉपिक्स है जो आपको किसी न किसी परीक्षा में जरुर पूछा जाता है |


1. भारतीय संविधान की प्रस्तावना
2.  नागरिकता
3. मौलिक अधिकार
4.  राज्य के नीति निर्देशक तत्व
5.  मूल कर्तव्य
6. भारत का राष्ट्रपति
7.  भारत का उपराष्ट्रपति
8. भारत का प्रधानमंत्री 
9.  केंद्रीय मंत्रिमंडल
10.  ससद
11.  लोकसभा
12. राज्यसभा
13. वार्षिक वित्तीय विवरण
14.  सुप्रीम कोर्ट
15. भारत का महान्यायवादी 
16. भारत का लेखा एवं महानिदेशक
17. भारत के राष्ट्रपति शासन


polity-questions



01. इन व्यक्तियों में से कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था ?
  1. विलियम वुड
  2. पैथिक लॉरेंस
  3. स्टेफोर्ड क्रिप्स
  4. एबी अलेक्जेंडर
Ans. 1   
विलियम वुड


02. भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया था -
  1. भारत सरकार अधिनियम 1935 के अंतर्गत
  2. क्रिप्स योजना 1942 के अंतर्गत
  3. कैबिनेट मिशन योजना 1946 के अंतर्गत
  4. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के अंतर्गत

Ans. 3   
कैबिनेट मिशन योजना 1946 के अंतर्गत


03. 1946 में निर्मित अंतरिम सरकार में कार्यपालिका परिषद के उपसभापति थे।
  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. डॉ एस राधाकृष्णन
  3. सी राजगोपालाचारी
  4. डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
Ans.  1  
जवाहरलाल नेहरू


04. भारत के लिए संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया था?
  1. स्वराज पार्टी ने 1934 में
  2. कांग्रेस पार्टी ने 1936 में
  3. मुस्लिम लीग ने 1942 में
  4. सर्वदलीय सम्मेलन ने 1946 में
Ans.  1   
स्वराज पार्टी ने 1934 में


05. संविधान सभा में सदस्यों का चुनाव कैसे हुआ था।
  1. सीधे जनता द्वारा
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नामांकन द्वारा
  3. भारतीय राज्यों के साथ को से नामांकन द्वारा
  4. प्रांतीय सभाओं द्वारा
Ans. 4  
प्रांतीय सभाओं द्वारा


06. संविधान सभा के चुने हुए स्थाई अध्यक्ष कौन थे?
  1. डॉक्टर बी आर अंबेडकर
  2. डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा
  3. डॉ राजेंद्र प्रसाद
  4. एस राधाकृष्णन
Ans. 3  
डॉ राजेंद्र प्रसाद


07. भारतीय संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता की गई थी?
  1. डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा
  2. डॉ सच्चिदानंद सिन्हा द्वारा
  3. डॉ बी आर अंबेडकर द्वारा
  4. पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा
Ans. 2   
डॉ सच्चिदानंद सिन्हा द्वारा


08. संविधान सभा का गठन कब हुआ था?
  1. दिसंबर 1946
  2. दिसंबर 1948
  3. दिसंबर 1950
  4. दिसंबर 1951
Ans. 1  
दिसंबर 1946

09. भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव सविधान सभा द्वारा पारित किया गया था ।
  1. 22 जनवरी 1946
  2. 22 जनवरी 1947
  3. 20 फरवरी 1947
  4. 26 जुलाई 1946
Ans. 2   
22 जनवरी 1947


10. संविधान सभा के सम्मुख संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा?
  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. बी आर अंबेडकर
  3. बी. एन. राव
  4. महात्मा गांधी
Ans. 1   
जवाहरलाल नेहरू


11. भारतीय संविधान को बनाने हेतु भारतीय संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे।

7 अधिवेशन
9 अधिवेशन
12 अधिवेशन
15 अधिवेशन

Ans. 3  
12 अधिवेशन

12. भारत के संविधान के निर्माण में संविधान को कितना समय लगा।
2 वर्ष 11 माह 18 दिन
2 वर्ष 7 माह 23 दिन
3 वर्ष 4 माह 14 दिन
3 वर्ष 11 माह 5 दिन

Ans. 1  
2 वर्ष 11 माह 18 दिन


13. निम्नलिखित में से संविधान सभा की संघ संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?
  1. बी आर अंबेडकर
  2. जे बी कृपलानी
  3. जवाहरलाल नेहरू
  4. अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर
Ans. 3    
जवाहरलाल नेहरू


14. संविधान सभा की प्रांतीय संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?
  1. बीआर अंबेडकर
  2. पंडित जवाहरलाल नेहरू
  3. डॉ राजेंद्र प्रसाद
  4. सरदार पटेल
Ans. 4   
सरदार पटेल


15. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे।
  1. डॉ राजेंद्र प्रसाद
  2. जवाहरलाल नेहरू
  3. डॉ बी आर अंबेडकर
  4. पुरुषोत्तम दास टंडन जी
Ans.  3   डॉ बी आर अंबेडकर


16. संविधान सभा की पांडू लेखन/प्रारूप समिति का निम्न में से कौन सदस्य नहीं था?
  1. मोहम्मद सादुल्लाह
  2. के एम मुंशी
  3. एके अय्यर
  4. जवाहरलाल नेहरू
Ans. 4  
जवाहरलाल नेहरू


17. संविधान सभा ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया था।

  1. 13 दिसंबर 1946
  2. 22 जनवरी 1947
  3. 3 जून 1947
  4. 29 अगस्त 1947

Ans.  4   
29 अगस्त 1947


18. भारतीय संविधान के निर्माण के समय संवैधानिक सलाहकार कौन थे?
  1. डॉक्टर बी आर अंबेडकर
  2. डॉ राजेंद्र प्रसाद
  3. बी.एन. राव
  4. के. एम. मुंशी
Ans.  3  
बी.एन. राव


19. भारतीय संविधान का प्रथम प्रारूप तैयार किया था?
  1. बी आर अंबेडकर द्वारा
  2. बी एन राव द्वारा
  3. के संथानम द्वारा
  4. के एम मुंशी द्वारा
Ans   2  
बी एन राव द्वारा


20. भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को सर्वप्रथम कब स्वीकार किया था?
  1. 22 जुलाई 1947 को
  2. 23 जुलाई 1947 को
  3. 25 जुलाई 1947 को
  4. 15 अगस्त 1947 को
Ans. 1  
22 जुलाई 1947 को


21. संविधान निर्मात्री परिषद की झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे?
  1. सी राजगोपालाचारी
  2. डॉ राजेंद्र प्रसाद
  3. जे बी कृपलानी
  4. डॉक्टर बी आर अंबेडकर
Ans. 2   
डॉ राजेंद्र प्रसाद


22. भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ था?
  1. 26 जनवरी 1950
  2. 26 नवंबर 1949
  3. 11 फरवरी 1948
  4. इनमें से कोई नहीं
Ans. 2   
26 नवंबर 1949


23. भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा कब अंगीकृत किया गया था।
  1. 26 नवंबर 1949
  2. 15 अगस्त 1947
  3. 2 अक्टूबर 1949
  4. 15 नवंबर 1949
Ans.  1  
26 नवंबर 1949


24. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?
  1. 26 जनवरी 1950
  2. 23 जनवरी 1950
  3. 15 अगस्त 1947
  4. 26 दिसंबर 1949
Ans. 1   
26 जनवरी 1950


25. संविधान सभा को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि-
  1. कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था
  2. इस तिथि को 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया गया था
  3. यह एक शुभ दिन था
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. 1   
कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था


26. भारतीय संविधान को अपनाया गया था -
  1. संवैधानिक सभा द्वारा
  2. ब्रिटिश संसद द्वारा
  3. गवर्नर जनरल द्वारा
  4. भारतीय संसद द्वारा
Ans. 1  
संवैधानिक सभा द्वारा


27. बीआर अंबेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ -
  1. पश्चिमी बंगाल से
  2. मुंबई प्रेसीडेंसी से
  3. तत्कालीन मध्य भारत से
  4. पंजाब से
Ans. 2   
मुंबई प्रेसीडेंसी से


28. किस वर्ष में "जन गण मन" को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था?
  1. 1948 में
  2. 1949 में
  3. 1950 में
  4. 1951 में
Ans. 3   
1950 में


29. संविधान सभा में वयस्क मताधिकार को 15 वर्ष के लिए स्थगित करने की बात की थी।
  1. डॉ राजेंद्र प्रसाद ने
  2. जवाहरलाल नेहरू ने
  3. मौलाना आजाद ने
  4. डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने

Ans. 3   
मौलाना आजाद ने

30. निम्नलिखित में से किस ने सुझाव दिया था कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनीतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए?
  1. सी राजगोपालाचारी
  2. जयप्रकाश नारायण
  3. आचार्य कृपलानी
  4. महात्मा गांधी
Ans.  4   महात्मा गांधी

भारतीय राजनीति शास्त्र पर आधारित Questions and Answers List


Questions Set

Link

Indian Polity Question Set – 01

Click Here

Indian Polity Question Set – 02

Click Here



Post a Comment