GK Tricks in Hindi | सिन्धु नदी में मिलने वाली प्रमुख नदिया GK Tricks

सिन्धु नदी में मिलने वाली प्रमुख नदिया GK Trick


भारतीय भूगोल Indian Geography पर सिन्धु नदी में मिलने वाली प्रमुख नदियों के नाम अधिकांश परीक्षाओं में प्रश्न पूछा जाता है, तो इसे आसानी से याद करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक महत्वपूर्ण GK Tricks जिसके द्वारा आसानी से याद कर सकते हैं |
gk-tricks-in-hindi


"झेलम को व्यास का चैन रास नही आया"

        झेलम – झेलम
        व्यास – व्यास
        चैन – चेनाब
        रा – रावी
        स – सतलज


सिन्धु नदी तंत्र Indus River System 

सुविधा की दृष्टि से भारत की नदियों को दो भागों में बांटा जाता है -

1. हिमालय की नदियां :

जिन नदियों का उद्गम स्थल हिमालय होता है उन्हें हिमालय की नदियां कहा जाता है हिमालय से निकलने वाली नदियां को तीन भागों में बांटा जाता है । 
1. सिंधु नदी तंत्र 
2. गंगा नदी तंत्र 
3. ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र

2. प्रायद्वीपीय भारत की नदियां : 

वे नदियां जिन का उद्गम स्थल भारतीय प्रायद्वीप है वह नदियां प्रायद्वीपीय भारत की नदियां कहलाती है। जैसे - दामोदर नदी, कावेरी नदी, कृष्णा नदी, पेरियार नदी, नर्मदा नदी, तापी नदी  आदि 

सिन्धु नदी तंत्र की प्रमुख नदियाँ 

सिंधु नदी तंत्र की प्रमुख नदी सिंधु नदी है सिंधु नदी के बाएं तट पर आकर मिलने वाली पांच प्रमुख नदियों का क्रम इस प्रकार है -
सिंधु - झेलम - चिनाब - रवि - व्यास और सतलज ।

सिंधु नदी तंत्र की पांच प्रमुख नदियों को पंचनंद कहते हैं यह सिंधु की सहायक नदियां हैं जिन्हें पंजाब में पंचनंद कहा जाता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सिंधु जल समझौता 1960 के अनुसार भारत सिंधु तथा उसकी सहायक नदियों का 20% जल का उपयोग कर सकता है जबकि 80% जल का उपयोग पाकिस्तान करता है।


सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियां -

सिंधु नदी :

सिंधु नदी सिंधु नदी तंत्र की प्रमुख नदी है।
सिंधु नदी मानसरोवर झील के निकट चेमायुंगडुंग ग्लेशियर से निकलती है।


झेलम नदी :

झेलम नदी जम्मू कश्मीर में बेरीनाग के समीप शेषनाग झील से निकलती है और श्रीनगर होते हुए वूलर झील में मिल जाती है झील से आगे भारत-पाकिस्तान के साथ-साथ सीमा पर प्रवाहित होती है इसके बाद यह नदी पाकिस्तान में चली जाती है। झेलम नदी कश्मीर घाटी से होकर जाती है और कश्मीर घाटी समतलीय मैदान है इस मैदान में ढाल बहुत कम है जिसके चलते झेलम नदी विषर्पण करने लगती है।


चेनाब नदी :

चेनाब नदी सिंधु की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो हिमाचल प्रदेश में बारालाचा दर्रे के समीप से निकलती है तथा यह हिमाचल प्रदेश में चंद्रभागा नाम से भी जानी जाती है।
रावी नदी: रावी नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से निकलती है और सिन्धु नदी में जाकर मिल जाती है |

व्यास नदी :

व्यास नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से निकलकर पंजाब एसा कपूरथला के निकट हरिकेबेराज में सतलज नदी में जाकर मिल जाती है। 

सतलज नदी :

सतलज नदी तिब्बत से मानसरोवर झील के समीप राकसताल झील से निकलती है और हिमाचल प्रदेश में शिपकिला दर्रे के समीप हिमाचल में प्रवेश कर व्रहद हिमालय को काट कर शिपकिला गार्ज का निर्माण करती है | सतलज नदी सिन्धु नदी तंत्र की अन्य चार नदियों का जल लेकर समलित रूप से पाकिस्तान में सिन्धु नदी से मिल जाती है |

भारत की छ: लम्बी नदियाँ कौन कौन सी है ?


सिन्धु नदी भारत में बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी के बाद दूसरी सबसे लम्बी नदी है 
भारत दी छ: लम्बी नदियों का क्रम निम्न प्रकार है -

1. ब्रह्मपुत्र नदी         -   2900 Km
2. सिन्धु नदी            -    2880 Km
3. गंगा नदी             -     2525 Km
4. सतलज नदी        -    1500 Km 
5. गोदावरी नदी       -   1465 Km  (दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी)
6. युमना नदी          -    1385 Km  (गंगा नदी की सहयक नदी)





ग्रहों के रंग एवम उनमे पाये जाने वाले पदार्थ GK Trick

भारत की स्थल सीमा के पड़ोसी देश GK Trick | GK Tricks in Hindi


Post a Comment

Previous Post Next Post